संदेश

ब्रह्मर्षि भृगु लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कौशिक रचित भृगु साठिका

चित्र
कौशिक रचित ।  महर्षि भृगु साठिका ।। ✍️ संकलन और सम्पादन, प्रसेनजित सिंह जिनके सुमिरन से मिटै, सकल कलुष अज्ञान। सो गणेश शारद सहित, करहु मोर कल्यान ।। वन्दौं सबके चरण राज, परम्परा गुरुदेव महामना, सर्वेश्वरा, महाकाल मुनिदेव। । बलिश्वर पद वन्दकर, मुनि श्रीराम उर धारि। वरनौ ऋषि भृगुनाथ यश, करतल गत फल चारि। । .🏺🌺🌹🌺🏺 जय भृगुनाथ योग बल आगर। सकल सिद्धिदायक सुख सागर ।। 1 विश्व सुमंगल नर तनुधारी। शुचि गंग तट विपिन विहारी।।2 ।। भृगुक्षेत्र सुरसरि के तीरा। बलिया जनपद अति गम्भीरा। .3 .. सिद्ध तपोधन दर्दरामी। मन-वच-क्रम गुरु पद अनुगामी। .4। तेहि समीप भृगवश्रम धामा। भृगुनाथ ने पूरन कामा। । 5 .. स्वर्ग धाम निकट अति भाई। एक नगरिका सुषा सुहाई। । 6 .. ऋषि मरीचि से उद्गम भाई। यही मह कश्यप वंश सुहाई।।7 ।। ता कुल भयउ प्रचेता नेमी। होय विनम्र संत सुर सेवी।।8 ।। तिनकी भार्या वीरणी रानी। गाथा वेद-प्रसंग बखानी। .9। तिनके सदन दुइ सुत होइ। जनम-जनम के अघ सब खोया। .10। भृगु अंगिरा है दोउ नामा। तेज प्रताप अलौकिक धामा ।। 1 1.. तरुण अवस्था इंटासति भयौ। गुरु सेवा में मन दोउ ल्यौ। .12 करि हरि ध्यान प्रेम रस पागो। आत

गोत्र, प्रवर और जाति का अर्थ

चित्र
गोत्र, प्रवर और जाति का अर्थ : वर्तमान समय में असांस्कृतिक शिक्षा पद्धति के कारण लोग अपने गोत्र और प्रवर के ज्ञान से भी अनभिज्ञ हैं। गोत्र क्या है? लोग इसे भी नहीं जानते। इसके कारण सगोत्रीय विवाह करने से उत्पन्न अनुवांशिक विभेद वैवाहिक जीवन को दुष्कर और दुखदायी बनाता जा रहा है। इस दुःखमय वैवाहिक जीवन से हमारी रक्षा पुरुषों को उपेक्षित कर महिला आयोग या महिला आरक्षण जैसे कानून और पाश्चात्य सभ्यता का नकल करने से नहीं बल्कि अपने मूल वैदिक संस्कृति का अनुपालन करने से ही होगा। लेकिन इसके लिए मूल सभ्यता और संस्कृति की शिक्षा अनिवार्य है। इसके लिए प्रस्तुत है सर्वप्रथम गोत्र और प्रवर का संक्षिप्त परिचय। आदि गोत्रों के नाम  - "जमदग्निर्भरद्वाजो विश्वामित्रोऽत्रिगौतमो।  वसिष्ठः काश्यपागस्त्यौ मुनयो गोत्रकारिणः।।" अर्थात् जमदग्नि, भारद्वाज, विश्वामित्र, अत्रि, गौतम, वशिष्ठ, कश्यप व अगस्त्य आदि सभी आठों ऋषि हमारे आदि गोत्र हैं।  किन्तु गोत्र के अर्थ बताते हुए शास्त्रों में स्पष्ट उल्लेख किया गया है -  "वंश परम्परा प्रसिद्ध पुरुष ब्राह्मणरूपमं गोत्रम।" अर्थात् वंश परम्परा

ब्रह्मर्षि भृगु और कौशिक के वंशज़

चित्र
कौन हैं कुम्भी बारी, कम्मा बारी और बड़गायां परिवार के नाम से प्रसिद्ध कौशिक गोत्रीय समाज बारी, बड़गायां, बड़गामा, बर्लिन, बर-एइली (बरैली), ब्राज़ील और बर्जिनिया जैसे नाम आपने भी सुना होगा। ये नाम विभिन्न देशों, राज्यों और नगरों के नाम भले ही हैं, लेकिन ये अपनी बहादुरी और सम्पन्नता के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध कौशिक और कुम्भी (Cossacks and Comers) बैस कहलाने वाले सबसे प्राचीन राजवंश के वंशज़ों की जाति- "बारी जाति" के सूचक हैं। इसके कारण कौशिक गोत्रीय लोगों की एक जाति दक्षिणी भारत में कम्मा वारु  के नाम से आज भी प्रसिद्ध है। यही जाति इण्डोनेशिया के बली और जावा नामक द्वीपों सहित उत्तर भारतीय राज्योंं में कुम्भी कहलाती है। इसी इण्डोनेशियाई द्वीप के पश्चिमी तट पर रहने वाले चार कौशिक गोत्रीय ब्राह्मणों को बुलाकर सह्याद्रि के तटवर्ती क्षेत्रों में बसाया गया था। जिन्हें पड़ोसी राज्यों के द्वारा जब परेेशान किया जाने लगा तब चारों ब्राह्मणों ने यह निर्णय लिया कि उनके वंश में इसके बाद उत्पन अगला  सन्तान पुत्र हो या पुत्री वह क्षत्रिय होगा। उसमें ब्राह्मणोचित संस्कारों के साथ क्षत्रिय स